Delhi Ladli Yojana

देश की राजधानी दिल्ली में सरकार ने बेटियों के जन्म, उनकी पढ़ाई को बढ़ावा देने और पुरुष-महिला लिंगानुपात को ठीक करने के लिए Delhi Ladli Yojana शुरू की है | आप अपनी दो बेटियों के लिए दिल्ली सरकार की लाड़ली योजना की मदद ले सकते हैं |

Delhi Ladli Scheme में बच्चियों के जन्म और पढ़ाई के विभिन्न चरणों में सरकार उनके बैंक खाते में रकम जमा करती है जो बच्ची के 18 साल के होने के बाद उनकी जरूरत के हिसाब से निकाली जा सकती है |

Delhi Ladli Yojana Website

Website पर जाने के लिए यहा CLICK करे।

Delhi Ladli Yojana Details in Hindi

  • दिल्ली सरकार ध्वारा लाड़ली योजना को सन 2008 से दिल्ली प्रांत मे लागू किया गया है।
  • इस योजना के तहत बालिका के जन्म से पूर्व 3 वर्षो से अधिक दिल्ली मे निवास करने वाले गरीब परिवार जिनकी वार्षिक आय 1 लाख या उससे कम है वह लाभार्थी है।
  • इस योजना के तहत लाभार्थी बेटी को जन्म से लेकर 12वी कक्षा उत्तीर्ण करने तक कुल 36 हजार रुपए की सहायता की जाती है, जो उसे 18 वर्ष की आयु होने पर ब्याज के साथ कुल 1 लाख रुपए की राशि मिलती है। (लॉक-इन-पीरियड के अंत में उन्हें दी जाने वाली राशि उस चरण के आधार पर अलग-अलग होगी, जिस पर प्रत्येक बालिका योजना में प्रवेश करती है और उसके तहत पंजीकरण करती है।)
  • इसके तहत कुल 6 किस्तों के लिए आवेदन करना होगा। प्रत्येक किस्त के लिए अलग अलग आवेदन करना अनिवार्य है।
  • प्रथम किस्त नवजात जन्मी लाड़ली के लिए जन्म से 1 साल के अंदर आवेदन करना होगा।
  • इसके बाद की सभी किस्तों के लिए लाड़ली के विधालय से आवेदन करना होगा। (स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए, 31 अक्टूबर तक आवेदन जमा करना होगा।)
  • इसके तहत लाड़ली का अभ्यास दिल्ली के मान्यता प्राप्त निजी या सरकारी विधालय मे होना चाहिए।
  • दिल्ली के बाहर जन्मी बेटी को इसका लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • परिपक्वता राशि प्राप्त करने के लिए कक्षा 10 उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

Delhi Ladli Yojana Objectives

यहा हम लाड़ली योजना के तहत के उद्देश्यों के बारे मे जानकारी प्राप्त करेंगे।

  • सामाजिक और आर्थिक रूप से बालिकाओं को सशक्त बनाना।
  • बालिका के जन्म पंजीकरण को बढ़ावा देना।
  • कन्या भ्रूण हत्या पर नियंत्रण और लिंगानुपात में सुधार के लिए।
  • बालिकाओं के प्रति भेदभाव को समाप्त करना।
  • लड़कियों में शिक्षा को बढ़ावा देना और छात्राओं के स्कूल छोड़ने की दर को कम करना।
  • छात्राओं को उनकी उच्च शिक्षा के लिए सुरक्षा प्रदान करना।

Delhi Ladli Yojana Key Features

यहा हम दिल्ली लाड़ली योजना की मुख्य विशेषताओ के बारे मे जानकारी प्राप्त करेंगे।

  • WCD विभाग लाडली योजना के कार्यान्वयन में शिक्षा निदेशालय, MCD, NDMC के समर्थन को स्वीकार करता है।
  • स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (SBIL) इस योजना का फंड मैनेजर है।
  • योजना के तहत सावधि जमा (Fixed deposit) के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है – पंजीकरण के समय अस्पताल में जन्म लेने पर 11 हजार रुपए या घर में पैदा होने पर 10 हजार रुपए या इससे आगे के पांच पड़ाव में 5 हजार रुपए, जो कक्षा 1, 6, 9, 11 और 12 मे प्रवेश पर। (स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए, 31 अक्टूबर तक आवेदन जमा करना होगा।)

Delhi Ladli Yojana Amount

आवेदन का पड़ावमिलने वाला लाभ
संस्थागत प्रसव के लिए \ घर पर प्रसव के लिए11 हजार \ 10 हजार
कक्षा 1 मे प्रवेश पर5 हजार
कक्षा 6 मे प्रवेश पर5 हजार
कक्षा 9 मे प्रवेश पर5 हजार
कक्षा 10 मे उत्तीर्ण होने पर5 हजार
कक्षा 12 मे प्रवेश पर5 हजार
लॉक-इन-पीरियड के अंत में परिपक्वता राशि उस चरण के आधार पर अलग-अलग होगी, जिस पर प्रत्येक बालिका योजना में प्रवेश करती है और इसके तहत पंजीकरण करती है।

Delhi Ladli Yojana Eligibility

यहा पर हम लाड़ली योजना के तहत की लाभार्थी की पात्रता के बारे मे जानकारी प्राप्त करेंगे।

  • लाभार्थी परिवार बच्ची के जन्म से पहेले 3 वर्ष से अधिक दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय 1 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
  • बालिका का जन्म दिल्ली मे होना चाहिए।
  • योजना का लाभ एक परिवार की केवल दो बालिकाओ तक ही सीमित है।
  • बालिका दिल्ली के मान्यता प्राप्त विधालय मे पढ़ रही होनी चाहिए।

Required Documents for Delhi Ladli Yojana

लाड़ली योजना के तहत आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़ की जानकारी निम्नलिखित रूप से है।

  • पंजीकरण से पहले दिल्ली में तीन साल का निवास प्रमाण
  • परिवार की वार्षिक आय दिखाते हुए आय प्रमाण पत्र / शपथ पत्र
  • MCD / NDMC के रजिस्ट्रार द्वारा जारी बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • बच्ची के साथ माता-पिता की ग्रुप फोटो।
  • SC / ST / OBC के मामले में जाति प्रमाण पत्र।
  • यदि उपलब्ध हो तो माता-पिता और बच्चे के आधार कार्ड की प्रति।

How to Apply for Delhi Ladli Yojana

यहा पर हम इस योजना के तहत कहा और कैसे आवेदन करे उसके बारे मे जानकारी देंगे, जो निम्नलिखित रूप से है।

  • आवेदन के लिए सबसे पहेले आपको आवेदन पत्र (Delhi Ladli Scheme Application Form) लेना होगा।
  • अब आपको आवेदन पत्र को सही जानकारी के साथ भरना है और उसके साथ उपर निर्दिष्ट लागू सभी दस्तावेज़ संलग्न करने है।
  • प्रथम किस्त के लिए (जन्म के समय) आपको दस्तावेज़ के साथ आवेदन पत्र को महिला एवम बाल विकास विभाग के संबंधित जिला कार्यालय मे या निकटतम GCR (सुविधा केंद्र) पर जमा करवाना है।
    महिला एवम बाल विकास विभाग के संबंधित जिला कार्यालय के पते।
    1. जिला उत्तर, सुपर बाजार के पास, गुलाबी बाग, नई दिल्ली।
    2. जिला उत्तर-पूर्व, संस्कार आश्रम, गुरु तेग बहादुर अस्पताल के सामने, दिलशाद गार्डन, दिल्ली।
    3. जिला पूर्व, सिलाई कढ़ाई केंद्र, ब्लॉक 10, गीता कॉलोनी, दिल्ली।
    4. जिला दक्षिण, कस्तूरबा निकेतन, जल विहार टर्मिनल के पास, लाजपत नगर, नई दिल्ली।
    5. जिला दक्षिण-पश्चिम, C-22-23, उद्धोग सदन, कुतुब संस्थान एरिया, नई दिल्ली।
    6. जिला पश्चिम, निर्मल छाया परिसर, जेल रोड, हरी नगर, नई दिल्ली।
    7. जिला उत्तर-पश्चिम 1, नर्सरी प्राइमरी बधिर विधालय, रोहिणी, सैक्टर 4, नई दिल्ली।
    8. जिला उत्तर-पश्चिम 2, नर्सरी प्राइमरी बधिर विधालय, रोहिणी, सैक्टर 4, नई दिल्ली।
    9. जिला नई दिल्ली, 1, केनिंग लेन, K.G. मार्ग, नई दिल्ली।
    10. जिला मध्य, नर्सरी प्राइमरी बधिर विधालय, दिल्ली गेट, नई दिल्ली।
  • अन्य किस्तों मे स्कूल मे पढ़ने वाली छात्राओ के लिए आवेदन पत्र उसी स्कूल के प्रधानाचार्य के कार्यालय मे जमा करवाना होगा। (स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए, 31 अक्टूबर तक आवेदन जमा करना होगा।)
  • आपके आवेदन के बाद आपको SBIL का एक पहचान नंबर दिया जाएगा।

Ladli Scheme Application Status

यहा पर लाड़ली योजना के तहत के आपके आवेदन की स्थिति कैसे जाने उसके बारे मे जानकारी दी गई है।

  • इसके लिए सबसे पहेले आप यहा CLICK करे।
  • अब आपको अपने आवेदन का क्रमांक और जन्म तिथि लिखकर Submit बटन पर CLICK करना है।

अब आपके सामने आपके आवेदन और लाभ की जानकारी होगी।

Delhi Ladli Yojana Application Form

दिल्ली लाड़ली योजना के तहत आवेदन के लिए Ladli Application Form यहा से Download करे।

यहा से Download करे।

Delhi Ladli Yojana PDF

इस योजना के तहत की अधिक जानकारी के लिए यहा पर आपको एक PDF File दी गई है।

पढ़ने के लिए यहा CLICK करे।

Download Here

Delhi Ladli Yojana Helpline Number

66665555
011-23381892

SBIL Toll Free Number:- 1800229090

यहा पर आपको Delhi Ladli Scheme के इस लेख मे योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी से अवगत करने का प्रयास किया गया है। आपने इस लेख मे लाड़ली योजना के उद्देश्य, मुख्य विशेषताए, योजना से मिलने वाला लाभ, लाभार्थी की पात्रता, आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़, आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे मे विस्तारीक जानकारी प्राप्त की है।

अगर आपको Delhi Ladli Yojana से जुड़ी ओर जानकारी चाहिए या आपको इससे जुड़ा कोई सवाल करना है तो आप हमे COMMENT के माध्यम से संपर्क कर सकते है।इसके अलावा आपको जानकारी चाहिए तो आप यहा से CLICK करके प्राप्त कर सकते है।

धन्यवाद…

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started